देव सिंह खेल मैदान की दुर्दशा — नगर निगम की नई “कूड़ा नीति” या शहर की नई शर्म?
पिथौरागढ़ का देव सिंह खेल मैदान, जो इस नगर की शान है, आज नगर निगम की लापरवाही और दिखावटी नीतियों की भेंट चढ़ गया है।
6 नवंबर की रात्रि और 7 नवंबर की प्रातःकाल की तस्वीरें एवं वीडियो स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि नगर निगम द्वारा “नई कूड़ा निस्तारण प्रणाली” के नाम पर इसी ऐतिहासिक मैदान में जगह-जगह कूड़ा — जिसमें प्लास्टिक, रबर और अन्य अपशिष्ट शामिल हैं — जलाया गया।
जी हाँ, जिस मैदान में कभी खिलाड़ियों के कदमों से मिट्टी की खुशबू उठती थी, आज वहाँ से जहरीला धुआँ उठ रहा है।
यह मैदान केवल खेल का नहीं, बल्कि पिथौरागढ़ की पहचान का प्रतीक है।
नगर निगम से मेरा आग्रह है —
“पैसे और राजनीति के खेल में हमारे खिलाड़ियों और उनके मैदान का अपमान मत कीजिए। देव सिंह मैदान हमारा गौरव है, इसे हम किसी कीमत पर कलंकित नहीं होने देंगे।”






